Desi Boyz 2: जल्द शुरु होगा फिल्म के सीक्वल पर काम, मुख्य किरदारों को लेकर आया बड़ा अपडेट

Desi Boyz 2: बॉलीवुड फिल्मों के शौकिन फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जल्द ही दर्शकों को देसी बॉयज फिल्म का सीक्वल देखने को मिलगा। फिल्म को लेकर अपडेट सामने आ गया है। बता दे इस फिल्म का पहला पार्ट अक्षय कुमार और जॉन की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।
अक्षय को बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्मों की जरुरत है।'देसी बॉयज' उनकी हिट फिल्मों में से एक है। तो देसी बॉयज के सीक्वल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जबरदस्त बॉडिंग देखने को मिली थी।
गौरतलब है कि इन दिनों बॉलुवीड के खिलाड़ी कुमार के फैंस 'सेल्फी' के बाद 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' जैसी दमदार फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान आनंद पंडित ने कहा कि उनकी फर्म कई भाषाओं में कई फिल्मों पर काम कर रही है। उनके पास लाइनअप में 'देसी बॉयज़ 2', 'द बिग बुल 2', 'सरकार 4' और 'ओमकारा' का रीमेक है। इसके अलावा वह 'वीर सावरकर' के निर्माता भी हैं।
इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम 'देसी बॉयज 2' फिल्म में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। उन्होंने आगे कहा,''मैं एक ही कास्ट या नई कास्ट या मिक्स एंड मैच कास्ट के बारे में सुनिश्चित नहीं हूं क्योंकि मैं इसे एक युवा फिल्म के रूप में बनाना चाहता हूं।"
खैर इस तरह से यह तो सामने आ गया है कि फिल्म का सीक्वल बनने के लिए तैयार है। परंतु यह तय नहीं कि कलाकार कौन होगें, लेकिन आनंद पंडित ने हिंट देते हुए टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन का नाम लिया है। देखना होगा कि आगे क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications
