"काम प्नाथमिकता है लेकिन परिवार सबसे महत्वपूर्ण"

By Shweta

करीना कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। कुछ दिनों पहले ही वो दिल्ली से वीरे दी वेडिंग की शूटिंग खत्म वापस मुंबई लौट आई हैं और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। करीना कपूर हमेशा से अपने खुले विचारों के लिए जानी जाती हैं।

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों तक काम कर करीना कपूर ने एक नई मिसाल पेश की थी और बेबी तैमूर को जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद वो वापस अपने काम पर लौट आई हैं। करीना कपूर एक इवेंट में पहुंची जहां उनसे पूछा गया कि वो तैमूर की पहली दिवाली में क्या स्पेशल करने वाली हैं।

work-is-priority-but-family-is-very-important-to-me-says-kareena-kapoor

करीना कपूर ने इसका बेहद शानदार जवाब दिया और कहा कि "फिल्म की यूनिट दिवाली के कुछ दिन पहले दिल्ली में शूटिंग खत्म कर लेगी ताकि हम वापस मुंबई आकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। मेरी प्राथमिकता काम जरुर हैं लेकिन परिवार मेरे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है।"

करीना कपूर ने ये भी बताया कि "तैमूर की यह पहली दिवाली होगी और मुझे पता है कि परिवार के साथ वो भी इंज्वॉय करेगा।उसे काफी गिफ्ट्स मिलते हैं और मैं भी उसके लिए खासकर पारंपरिक ड्रेस बनवाउंगी। तैमूर को मिठाइयां बहुत पसंद है और वो इसे इंज्वॉय करता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X