''सलमान खान को डाइरेक्ट करना मेरे लिए ज्यादा मुश्किल नहीं....''
निर्देशक रेमो डिसूजा ने कहा कि सलमान खान को डाइरेक्ट करना मेरे लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और उन्हें काफी जानता हूं।
यह तो अब आप सभी जान गए होंगे कि सलमान खान कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में लीड रोल करने वाले हैं। जी हां, इस फिल्म में सलमान खान 13 साल की बेटी के पिता का किरदार निभाएंगे। साथ ही डासिंग में भी हाथ आजमाते नजर आएंगे।
''मुझे एक्शन हीरो बनना था.. लेकिन किसी ने ऑफर ही नहीं किया..''
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रेमो डिसूजा ने कहा कि सलमान मेरे फेवरिट स्टार हैं। मैं जब भी उन्हें कोरियोग्राफ करता हूं, मुझे कुछ नया सीखने को मिलता है। मैं उन्हें काफी मानता हूं और जो इंसान आपके दिल के करीब होता है उनके साथ काम करने में परेशानी नहीं आती। सलमान ने लगभग हर तरह की फिल्म में काम की है। अब मैं चाहता हूं कि वे एक डांस फिल्म भी करें।


Click it and Unblock the Notifications