सिल्वर स्क्रीन पर महिला की विजयी कहानी..कभी क्वीन कभी मर्दानी
हमारे हिंदी सिनेमा में एक समय ऐसा था जब महिलाओं को फिल्मों में सिर्फ शोपीस समझा जाता था। अक्सर ऐसा सुना जाता रहा कि फिल्मों में बड़े सितारों के साथ महिला किरदारों को सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने के लिए कास्ट किया जाता है। हालांकि हर साल इक्का दुक्का महिला प्रधान फिल्में भी बनती रहीं लेकिन कभी उन्हें उतने बड़े लेवल पर प्रमोशन नहीं मिला।
लेकिन पिछले कुछ सालों में हिदी सिनेमा का एक बदलता चेहरा सामने आया है। पिछले कुछ समय से कुछ ऐसी खूबसूरत महिला प्रधान फिल्में बन रही है जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। अब फिल्में महिला किरदारों व विषयों के चलते कमाई कर रही हैं। यहां तक कि कुछ फिल्में तो ऐसी बनी जिनमें बॉलिवुड के सुपरस्टार्स के होने के बावजूद सारी तारीफें महिला किरदार ले गयीं।
कंगना रनौत की क्वीन, रानी मुखर्जी की मर्दानी, प्रियंका चोपड़ा की मैरी कॉम और भी कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें सिर्फ इनकी लीड एक्ट्रेसेस के चलते सफलता मिली है। आइये कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करते हैं इस महिला दिवस के मौके पर।


Click it and Unblock the Notifications