टूटे छप्पर वाली झोपड़ी के अंदर इंटीरियर से महिला ने किया हैरान, लोगो को याद आई मुकेश अंबानी की खातिरदारी

viral video

सोशल मीडिया पर कई तरीके के वीडियो अक्सर वायरल होते हुए नजर आते हैं। कभी कपल्स के अश्लील वीडियो तो कभी डांस के अतरंगी वीडियो देखने को मिल जाते हैं। लेकिन इस बार एक बेहद ही अजीबो गरीब वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपना घर दिखाती हुई नजर आ रही है।

इस वीडियो में देखा जा रहा है कि घर बाहर से जैसा है उसको अंदर से देखकर आंखें फटी की फटी रह जाएगी। जब यह महिला अपने घर के अंदर का नजारा दिखाई है तो हर कोई दंग रह जाता है। वीडियो में नजर आ रही नीले रंग के सूट में महिला अपने एक कच्ची से घर के सामने खड़ी नजर आती है।

इसके बाद में वह लोगों को अपने साथ में अपने घर के अंदर लेकर जाती है और पहले कमरे में अच्छा सा बिस्तर लगा हुआ नजर आता है। इस दौरान रोशनदान की भी बहुत ही बढ़िया सुविधा दिखाई देती है और एक तरफ कलर रखा हुआ होता है। इसके बाद एक दरवाजा खोलते ही अंदर एक और कमर नजर आता है और जहां पर बड़े-बड़े डबल बेड भी लगे हुए देखे जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे में कुछ भी बिखरा हुआ नहीं है और यहां पर हवा से लेकर धूप की भी एक बेहतरीन सुविधा है। इस वीडियो को ponu1432023 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है और इस पर 1.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि घर अंदर से बहुत ही सुंदर है। कुछ लोग कह रहे हैं कि बाहर से कैसा भी हो लेकिन अंदर से साफ सफाई बहुत ही अच्छे से हो रखी है।

नेटिजंस को ये देखकर गुजरात के जामनगर में हुए मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग बैश के घर याद आ रहे हैं जो उन्होंने सेलेब्स के ठहरने के लिए बनाए थे। बेडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने वीडियो वो उस हाउस का टूर कराया था।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X