हमारे लिए भी है विकल्‍प: शबाना

उनके अनुसार कुछ वर्ष पहले तक बॉलीवुड में 40 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाएं मुश्किल से नजर आती थीं और उन्हें मां या दादी की भूमिकाएं ही मिलती थीं।
पर आज स्थितियां बदल गई हैं उनकी उम्र वाली अभिनेत्रियों के लिए भी यहां विकल्प मौजूद हैं, वे अपनी पसंद की भूमिका चुन सकती हैं। बॉलीवुड में फिलहाल उनके लिए अच्छे अवसर हैं।
'अंकुर', 'मंडी', 'अर्थ' और 'मासूम' जैसी फिल्मों के माध्यम से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं शबाना ने कहा कि उन्हें इन दिनों अलग-अलग तरह की भूमिकाएं मिल रही हैं, जिसका वे पूरा लुत्फ उठा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि शबाना को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए पांच राष्ट्रीय व कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications