औरतों का रेप हवसी मर्दों के कारण ही होता है: शाहरूख खान
दिल्ली गैंगरेप के चलते एक होनहार और बेकसूर मेडिकल छात्रा को तड़प-तड़प मरने पर मजबूर होना पड़ा। पीड़ित की मौत से सारा देश आहत और गुस्से से उबल रहा है वहीं बॉलीवुड की हस्तियों की आंखों में इस घटना के बाद बिना ग्लिसरीन के आंसू आ रहे हैं। बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित की मौत के जिम्मेदार लोगों को फांसी के तख्ते पर लटकाया जाये उन लोगों के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं होना चाहिए।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के बादशाह खान ने ट्विटर पर लिखा है कि पीड़ित की मौत के बाद मुझे मर्द होने पर शर्मिंदा होना पड़ रहा है, इस घटना ने मुझे अंदर से हिलाकर रख दिया है, मैं भी एक बेटी का बाप हूं इसलिए मैं समझ सकता हूं कि पीड़ित के बाप पर इस समय क्या बीत रही होगी? शाहरूख ने आगे लिखा है कि औरतों के साथ बलात्कार होते हैं क्योंकि बहशी आदमी उनके साथ रेप करता है ना कि इसलिए कि औरतें छोटे कपड़े पहनती हैं। मुझे शर्म आ रही है उन लोगों पर जो यह कहते आ रहे हैं कि लड़कियों के छोटे कपड़ों के कारण रेप होते हैं।
तो वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि इस शर्मनाक और घिनौनी हरकत करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित की मौत के साथ न्याय होना चाहिए।
यही नहीं पीड़ित की मौत से आहत बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी हुए हैं उन्होंने भी इस दर्दनाक घटना को कड़ी निंदा की है और कहा है कि पीड़ित लड़की की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब उसके दोषियों को सजा ए मौत मिलेगी। कुछ दंरिदों की वजह से आज एक बेकसूर को तड़प-तड़प कर मौत का शिकार होना पड़ा। भगवान उसकी आत्मा को शांति और उसके घरवालों को इस गम से लड़ने की शक्ति प्रदान करें।



Click it and Unblock the Notifications











