..................... Women did obscene dance on Ayodhya Mahotsav, seeing video people angry - Hindi Filmibeat

अयोध्या महोत्सव में लड़कियों ने किया अश्लील डांस ? वीडियो देख भड़के लोग, बोले- शर्म आनी चाहिए...

Ayodhya Mahotsav

Women did obscene dance on Ayodhya Mahotsav: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं कभी किसी डांस वीडियो को देख लोग जमकर तारीफ करते हैं तो कभी ऐसा होता है कि फनी डांस वीडियो लोगों का मनोरंजन करता है।

लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग जमकर गुस्सा कर रहे हैं। दरअसल यह डांस वीडियो अयोध्या महोत्सव का है। जहां लड़कियां भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी लड़कियां स्टेज पर जाकर डांस कर रही हैं तो कभी वह स्टेज से उतरकर डांस करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इस वीडियो को देख लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर अयोध्या नगरी में वो भी अयोध्या महोत्सव में इस तरह का डांस और डबल मीनिंग वाले गाने को बजाया ही क्यों जा रहा है ?

मर्यादा के साथ खिलवाड़
जी हां यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग जमकर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- ' ये अयोध्या महोत्सव है। या अयोध्या की संस्कृति, अयोध्या की मर्यादा के साथ खिलवाड़ है।'

वीडियो देख गुस्साए लोग
वहीं दूसरे यूजर ने भी वीडियो शेयर कर इसे बहुत ही शर्मनाक बताया है। वहीं एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- अयोध्या नगरी में इस तरह का डांस करने से पहले सोचना चाहिए। ये बहुत ही शर्म की बात है कि राम की नगरी में खासतौर पर अयोध्या महोत्सव में ऐसा डांस हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X