Women Cricket Team Equal Fees- शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा ने की BCCI की तारीफ

shahrukh khan

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीता है और इसके बाद उनकी जिंदगी भी पूरी तरह से बदल गई है। जी हां, इस कप को जीतने के बाद बीसीसीआई ने एक अहम फैसला लिया है जिसकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। जी हां, BCCI ने फैसला किया है कि अब महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर मैच फीस मिलेगी। ये पहली बार होने जा रहा है और इसकी तारीफ में बॉलीवुड के सितारे भी उतर आए हैं।

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने भी इस फैसले की तारीफ करते हुए लिखा, ''क्या अच्छा फ्रंट फुट शॉट है। खेल इस तरह के तुल्यकारक (एक से अधिक तरीकों से) होने की उम्मीद है कि यह दूसरों के अनुसरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।'' शाहरुख खान ने ये ट्वीट जय शाह के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए किया था। उन्होने इस बारे में जानकारी दी थी कि अब बराबर फीस मिलेगी।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-

प्रियंका चोपड़ा ने महिला क्रिकेटर एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था और बीसीसीआई की इस खबर को भी पोस्ट किया है। उन्होने इस फैसले की तारीफ की है।

अनुष्का शर्मा का पोस्ट-

अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी और इसमें बीसीसीआई के इस फैसले की तारीफ करते हुए ताली बजाते हुए इमोजी साझा की है।

इससे इतना तो तय माना जा रहा है कि लोगों को ये फैसला काफी पसंद आया है और हर जगह इसकी तारीफ हो रही है। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की बात करें तो सितारे अपनी अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं।

शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं। पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

आखिरी बार जीरो में आए थे नजर-

शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है। हालांकि ब्रह्मास्त्र में उनके दमदार कैमियो की तारीफ की जा रही है। शाहरुख खान जनवरी में फिल्म पठान के साथ वापसी करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X