महिलाएं सिर्फ सेक्स या किचन के लिए नहीं होतीं: प्रियंका चोपड़ा

देश भर में महिलाओें के प्रति होती हिंसा को देखते हुए बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इसके विरोध में अपनी आवाज उठाई है। प्रियंका का मानना है कि महिलाएं केवल सेक्स या मजा लेने की चीज नहीं है। आज उन्हें समाज में बराबर का दर्जा देने के साथ ही सम्मान देने की जरूरत है।

priyanka chopra

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि पुरुषों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। बालात्कार के पीछे लड़कियों के छोटे कपड़े नहीं, बल्कि उसके प्रति पुरुषों की छोटी मानसिकता जिम्मेदार है। महिलाएं केवल मजा लेने के लिए या सेक्स के लिए या किचन में काम करने के लिए ही नहीं हैं। बल्कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

दिल्ली में उबेर कैब ड्राइवर द्वारा हाल ही में हुए रेप की घटना पर प्रियंका ने कहा कि देश में जब तक पुरुषों का महिलाओं के प्रति नजरिया नहीं बदलेगा, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। आपको बता दें, इससे पहले भी समय समय पर प्रियंका चोपड़ा सामाजिक मुद्दों पर अपना बयान देते आई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X