'राम की पैडी' पर महिला का बेशर्म डांस? वीडियो वायरल होते ही भड़क गया संत समाज, यूपी पुलिस ने...

अयोध्या में इस वक्त कुछ ऐसी जगहें हैं जो कि खबरों में रहती हैं। ऐसी ही एक जगह है 'राम की पैडी' जहां श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। लेकिन इस वक्त रील प्रेमियों ने इस आस्था की जगह को डांस का अड्डा बना दिया है। लगातार लोगों के वीडियोज इस जगह से वायरल होते रहते हैं।
इस वक्त एक वीडियो राम की पैड़ी से सामने आया है जिसमें एक महिला डांस करती हुई नजर आ रही है। महिला ने इस दौरान डांस किया और आग की तरह ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को कई अकाउंट्स पर साझा किया गया है।
लोग लगातार इसको लेकर उस महिला को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला ने काफी बेशर्मी से डांस किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद संत समाज ने इसकी निंदा करते हुए इस तरह की हरकत करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सत्येंद्र दास वेदांती जो कि उत्तराधिकारी रामविलास दास वेदांती हैं, उन्होने कहा कि इस प्राचीन और पौराणिक नगरी के पवित्र सरयू जल में इस तरह की हरकत निंदनीय है, ऐसे कृत्यों पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा लोग सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''कुछ लोग रील के चक्कर मे पागल हो चुके हैं अपनी संस्कृति ही भूल जाते हैं।'' एक ने लिखा, ''इसकी मस्ती तुरंत उतारो यूपी पुलिस।'' एक ने लिखा, ''जिन लोगों के दिमाग की कमी है वही लोग ऐसी अभद्रता कर रहे हैं... लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई बेहद जरूरी है..''
एक का कहना था, ''इस महिला की हरकतों का पुरजोर विरोध करती हूं। किसी दूसरे धर्मस्थल पर जाकर अश्लील नाचे तो इसको अच्छा मजा आ जायेगा।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स लोगों के पास से सामने आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications