Salman Khan के घर जबरन घुसने वाली महिला को हिरासत में भेजा, रात को तीन बजे...

Salman Khan

Salman Khan News: मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में हाल ही में दो बार घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

महिला ने घुसने की कोशिश की

इन दोनों मामलों ने ना सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचा है, बल्कि आम लोगों में भी चिंता बढ़ा दी है। आपको बता दें, 21 मई की रात लगभग 3 बजे एक महिला, जिसका नाम ईशा छाबरिया बताया गया है, सलमान खान के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रही थी।

ईशा ने खुद को एक मॉडल बताया है और वो दावा कर रही थीं कि सलमान खान ने उन्हें खुद मिलने के लिए बुलाया है। पुलिस को यह महिला गैलेक्सी अपार्टमेंट के गेट पर संदिग्ध रूप से घूमती मिली।

महिला ने किए झूठे दावे

जब पुलिस ने उस महिला से पूछताछ की, तो उसने कहा कि वो सलमान खान से पहले मिल चुकी हैं और सलमान ने ही उसे खुद बुलाया था। इतना ही नहीं, उस महिला ने यह भी कहा कि वो उनके किसी परिवार के सदस्य से मिल भी चुकी है। हालांकि, पुलिस की जांच में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले जिससे उनकी कही बात साबित हो सके।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

महिला ने आगे कहा कि वह खार इलाके में रहती है और करीब छह महीने पहले किसी पार्टी में सलमान से मिली थी। लेकिन सलमान खान के परिवार ने उसके सभी दावों को पूरी तरह गलत और झूठा बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ईशा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

20 मई को भी सलमान के घर में घुसने वाला था शख्स

इस घटना से ठीक एक दिन पहले, यानी 20 मई को भी एक शख्स ने सलमान खान से मिलने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की। इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह बताया गया है। सुबह करीब 9:45 बजे वह अपार्टमेंट के बाहर आया और जब पुलिसकर्मी ने उसे रोका, तो उसने हंगामा कर दिया और अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया।

हैरानी की बात यह है कि इस घटना के कुछ घंटे बाद वह फिर से लौटा, इस बार एक ऐसी कार में जिसमें आमतौर पर अपार्टमेंट में रहने वाले आते-जाते हैं। पुलिस ने जब उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने कहा, "मैं सलमान खान से मिलना चाहता था, लेकिन पुलिस मुझे मिलने नहीं दे रही थी, इसलिए मैं छिपने की कोशिश कर रहा था।"

लगातार दो घटनाएं, एक ही जगह

ये दोनों घटनाएं आसपाास हुई हैं और वो भी एक ही जगह पर, सलमान खान के घर के बाहर। इस तरह की एक्टिविटीज सलमान खान और उनके परिवार की सिक्योरिटी को लेकर सीरियस सवाल खड़े करती हैं।

मुंबई पुलिस ने इन दोनों मामलों में अलग-अलग FIR दर्ज कर ली है और इनवेस्टिगेशन जारी है। अब पुलिस यह भी देख रही है कि क्या इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं।

क्यों जरूरी है सेलेब्रिटीज की सुरक्षा?

बॉलीवुड सितारों की लोकप्रियता बहुत ज्यादा होती है और कई बार फैंस की दीवानगी हद पार कर जाती है। लेकिन इस तरह से किसी के घर में घुसने की कोशिश करना ना सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह उस इंसान की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। सलमान खान जैसे सुपरस्टार की सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है क्योंकि कुछ महीने पहले उन्हें धमकियां भी मिली थीं। इन हालातों में ऐसे घुसपैठ के मामलों की वजह से सुरक्षा एजेंसियों की सिरदर्दी बढ़ गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, साल 2023 में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद से महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन उसके बावजूद उनकी सुरक्षा में लगातार सेंध लग रही है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X