सास की खूबसूरती को देख ऐसी बहकी बहू, पति को छोड़ अपनी सासू संग बनाना चाह रही संबंध

घटनाओं के एक अजीब मोड़ में, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से अपील की कि वह उसे अपनी बहू से बचाए, जो उसके प्यार में पड़ने के बाद अपने पति को तलाक देने की योजना बना रही थी।
जी हां, हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक सास आनन-फानन में पुलिस थाने पहुंची है और उसने दावा किया है कि उसकी बहू उसके प्यार में पड़ गई है और उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न भी किया है।
महिला की शिकायत पर सहायक पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिये हैं। महिला का आरोप है कि उसकी बहू उससे प्यार करने लगी है और अब परिवार और पड़ोसियों को परेशान करते हुए अपने पति से तलाक मांग रही है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने अपनी बहू के माता-पिता से परिवार के बीच संबंध तोड़ने के लिए बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने 20 लाख रुपये की मांग की। महिला ने अपने बहू पर आरोप लगाते हुए कहा, 'मेरी बहू ने कहा कि जब से उसकी नजर मुझ पर पड़ी, तभी से वह मुझ पर फिदा हो गई थी। तभी से वह मेरे साथ रहना चाहती थी। बेटे के साथ रहना तो एक बहाना था। वह अपना जीवन मेरे साथ बिताना चाहती थी।'
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बहू ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की। महिला ने बताया - 'वह बार-बार मुझे बेहोश करने के बाद मेरे साथ अश्लील हरकत करने की धमकी देती है और कई बार उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर चुकी है।'
महिला सेल प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि शिकायत तब मिली जब वह वीआईपी ड्यूटी पर थीं। उन्होंने कहा, "जांच जारी है और मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।"


Click it and Unblock the Notifications











