उड़ती फ्लाइट में महिला ने नीचे खिसका दी पैंट तो मच गया बवाल, बोली, 'यहीं पर करने लगूंगी पेशाब'

Women Pee In Flight- इंटरनेट पर जिस तरह के वीडियोज अक्सर सामने आते हैं वो कई बार अपनी आंखों पर यकीन ना करने की सलाह देते हैं। ऐसा ही कुछ इस वक्त सीधे एक फ्लाइट से सामने आ रहा है।
इस दौरान जिस तरह की हरकत एक अधेड़ महिला ने की है वो किसी ट्रेन में भी करने से पहले लोग सोचते हैं। फ्रंटियर एयरलाइंस की उड़ान के दौरान महिला ने अपनी पैंट उतार दी और ऐसा बवाल काटा जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल ये महिला धमकी दे रही थी कि वो यात्रियों से भरी इस फ्लाइट में पेशाब कर देगी। खबर है कि सोमवार को फ्लोरिडा से फिलाडेल्फिया की खचाखच भरी उड़ान में महिला को कमर से नीचे का हिस्सा नग्न देखकर अन्य यात्री हैरान और भयभीत हो गए।
द न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो, महिला ने कहा था कि वो फ्लाइट के गलियारे में पेशाब और लेट्रिन कर देगी। ऐसा करने के लिए उसने अपनी आधी पैंट तर नीचे खिसका दी। इसका कारण सिर्फ इतना था कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे चेतावनी दी थी कि वो समय वॉशरूम का उपयोग नहीं कर सकती है।
इसके बाद वो भड़क गई और कुछ ऐसा कर डाला जो कि शायद ही किसी ने किया होगा। इस वीडियो में आपको सुनाई देगा, "माफ करें, सब लोग," उसे वीडियो में यह कहते हुए सुना गया जब उसने अपनी पैंट नीचे खींची और गलियारे में बैठ गई।
दूसरे यात्रियों ने ज़ोर से विरोध किया, महिला ने चिल्लाकर कहा, "मुझे कोई आपत्ति नहीं है---!" और "मुझे पेशाब करने जाना है।" इसके बाद वीडियो को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद उसने पेशाब की है या नहीं वो क्लियर नहीं हो पाया है।
लेकिन इतना तय है कि एयरलाइंस को इस तरह के लोगों खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। बाकी यात्रियों को काफी समस्या होती। इसके पहले दिल्ली मेट्रो में एक व्यक्ति को चलती ट्रेन में बॉटल के अंदर पेशाब करते देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications