VIRAL: पति से मिला छुटकारा तो लड़की ने रखी Divorce Party, किया ताबड़तोड़ डांस, जमकर हुई नोटों की बारिश

women divorce party

Divorce Party: तलाक आजकल काफी आम होता जा रहा है। कभी टीवी स्टार्स तलाक ले रहे हैं तो कभी बॉलीवुड स्टार तो कभी क्रिकेटर्स की तलाक की खबर चर्चाओं में बनी हुई है। नताशा और हार्दिक के तलाक की खबर ने फैन्स को मायूस कर दिया था। तो वहीं अब बॉलीवुड की नामी हस्ती ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबर सुर्खियों में बनी हुई है।

हालांकि इन दिनों की तलाक से ना तो कपल खुश है और ना ही उनके फैन्स, लेकिन हाल ही में एक वीडियो ऐसा सामने आया है जहां एक महिला ने पति से तलाक लिया है और वह तलाक लेकर इतनी खुश है कि उनसे एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया है। जी हां, सोशल मीडिया पर महिला की तलाक पार्टी जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

पति से तलाक लेकर रखी पार्टी
वैसे तो तलाक होना किसी बड़े दर्द से कम नहीं है, लेकिन हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है क्योंकि एक महिला पति से छुटकारा पाकर बेहद ही खुश नजर आ रही है। महिला ने डिवोर्स पार्टी में खास आयोजन रखा दोस्तों और परिवार को बुलाया। महिला ने खूबसूरत लहंगा चुनरी पहना है और वह जमकर डांस करती नजर आ रही है।

महिला ने जमकर किया डांस
पहले तो महिला कैटरीना और अक्षय के गाने मैं बारिश कर दूं पैसे की जो तू हो जाए मेरी गाने पर डांस करती है फिर उसके बाद महिला क्रू फिल्म के गाने सोना कितना सोना है पर डांस करती नहीं थकती है। बता दें कि महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखे जा सकते हैं जहां एक यूजर ने लिखा क्या बात है तलाक मुबारक हो तो वहीं दूसरे ने लिखा- ऐसी पार्टी तो हम पहली बार देख रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X