राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर लड़की ने बनाया ऐसा रैप वीडियो, लोगों को आ गई ढ़िचैंक पूजा की याद, VIDEO

Dhinchak Pooja Trending: बीते सालों में एक नाम जो लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय रहा था, वो हैं ढ़िचैंक पूजा। अपने अजीबोगरीब रैप सॉन्ग्स से पूजा का केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, बल्कि उसके बाद वो कई रिएलिटी शोज का भी हिस्सा बन चुकी हैं। पिछले कई महीनों से पूजा लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि वो ट्विटर पर अचानक ट्रेंड करने लगीं।
दरअसल, अनम अली नाम की एक महिला ने ट्विटर पर एक रैप सॉन्ग शेयर किया है, जो उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को सपोर्ट करते हुए लिखा है। अनम का ये वीडियो वायरल जरूर हुआ है लेकिन इसने इंटरनेट को ढिंचैक पूजा की याद दिला दी है। क्यों.. क्योंकि इस रैप में ना सुर है, ना ताल है..
लोग अनम के वीडियो की तुलना ढ़िचैंक पूजा के गानों से कर रहे हैं। बल्कि कुछ का कहना है कि इससे बेहतर तो ढ़िचैंक पूजा ही गा लेती थी। अनम के वीडियो पर लोग काफी मजेदार रिेक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पूजा को उसका कंपिटिशन मिल गया.. वहीं, अन्य ने लिखा- बहरे लोगों से आज ईर्ष्या होने लगी है..
बहरहाल, अनम का वीडियो 2.6 से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों री-ट्वीट्स हो चुके हैं। ढ़िचैंक पूजा की बात करें तो उनका असली नाम पूजा जैन है। पूजा ने 2016 में 'स्वैग वाली टोपी', 'सेल्फी मैंने लेली आज' जैसे गानों के लिए पॉपुलैरिटी बटोरी थी। वो बिग बॉस में एक प्रतियोगी के रूप में भी दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications
