सिंगर को देख खुद को रोक नहीं पाई वर्दी में तैनात महिला, स्टेज पर चढ़कर लगाया गले और फिर किया जोरदार किस

Zubeen Garg

Zubeen Garg Video: फेमस सिंगर असमिया सिंगर जुबिन गर्ग ने इमरान हाशमी, कंगना रनौत और शाइनी आहूजा स्टारर फिल्म गैंगस्टर का हिट गाना 'या अली' गाने के बाद लोकप्रियता हासिल की। सिंगर को लेकर अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

असम के डिब्रूगढ़ में उनके हालिया म्यूजिक प्रोग्राम में, मिलिप्रभा चुटिया नाम की एक महिला होम गार्ड कांस्टेबल स्टेज पर आईं और प्रोग्राम के बीच में उन्हें गले लगा लिया। डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल को उनके अजीब बर्ताव के लिए निलंबित कर दिया गया था।

वायरल वीडियो में मिलिप्रभा चुटिया को सिंगर को किस करते हुए देखा जा सकता है। जब सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तो उन्होंने उनके पैर भी छुए और उन्हें गले लगाया। हालांकि, ज़ुबिन शांत रहे।

इसके तुरंत बाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, कई लोगों ने महिला कांस्टेबल की उनके बर्ताव के लिए आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, "पूरी वर्दी में ड्यूटी पर हैं, लेकिन प्रोटोकॉल नहीं जानती।" जबकि एक और यूजर ने कहा, "यह @assampolice का एक समझदारी भरा फैसला है, उन्हें स्टेज पर बिना यूनिफॉर्म के पहुंचना चाहिए था।" तीसरे यूजर ने कहा- "सही कार्रवाई की गई। दुख की बात है कि बार मालिकों पर ऐसी सही कार्रवाई नहीं की गई, जिन्होंने कुछ हफ्ते पहले पुलिस पर आगजनी का कोशिश की थी।" एक और ने कमेंट किया, "जब आप कोई खास पेशा चुनते हैं तो आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। शाबाश, अच्छे भविष्य के लिए अच्छा सबक है।"

यह म्यूजिक प्रोग्राम 10 मई, 2024 को आयोजित किया गया था, और चबुआ में "बसंत उत्सव" (बिहू उत्सव) के हिस्से के रूप में जुबा ईक्या मंच द्वारा ये प्रोग्राम अरेंज किया गया था। घटना के बारे में चबुआ पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने जीप्लस को बताया, चबुआ पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मंच पर उनके व्यवहार को अनुचित मानते हुए मिली प्रभा चुटिया को निलंबित कर दिया गया है।"

Read more about: zubeen garg
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X