शादी में डांस करते-करते महिला को आया हार्ट अटैक, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

woman had heart attack

Woman had heart attack while dancing in wedding: आजकल जब भी हार्ट अटैक के केस बढ़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि बच्चा हो या बूढ़ा किसी को भी कभी भी हार्ट अटैक आ जा रहा है। वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि महिला शादी में डांस करती नजर आती है, लेकिन अचानक ही महिला को हार्ट अटैक आ जाता है महिला का मौके पर ही निधन हो जाता है।

विदिशा के शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डांस करती है और आखिरी में वह मुंह के बल गिर जाती है और स्टेज पर ही महिला की मौत हो जाती है।

वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम परिणीता है जो 23 साल की थी। परिणीता बॉलीवुड के गाने 'लहरा के बलखा के' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वह काफी एक्साइटेड भी दिख रही हैं, लेकिन धीरे-धीरे वह अपना बैलेंस खोना शुरू कर देती हैं और आखिरी में मुंह के बल गिर जाती हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला को हार्ट अटैक आया जिस वजह से मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

बता दें कि यह घटना शनिवार को हुई थी। रात के 10 बजे परिणीता के साथ ऐसी घटना हुई। शादी में मौजूद डॉक्टर ने सीआरपी देने की भी कोशिश की, लेकिन जब कुछ भी नहीं हुआ तब परिणीता को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। चूंकि शादी का समारोह था सभी रिश्तेदार वहीं थे इसीलिए तुरंत ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

More from Filmibeat

Read more about: instagram viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X