..................... woman driving thar viral video Two women dance while Drive Suv On Highway video went viral - Hindi Filmibeat

Video- आधी रात हाईवे पर कार चलाती महिलाएं लगी नाचने, भड़के लोग बोले- खुद भी मरेंगी और दूसरों को भी...

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया का चलन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है और आपको बता दें कि यहां पर रील के जरिए लोग अपनी क्रिएटिविटी भी दिखाते हैं। लेकिन क्रिएटिविटी के नाम पर जानलेवा स्टंट लोग करने लगते हैं और अब हाल ही में दो महिलाओं का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल यह वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है जिसमें दो महिलाएं महिंद्र थार एसयूवी में बैठकर देर रात तक जाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आगे की पैसेंजर सीट पर बैठी हुई साड़ी पहने महिला कार में चल रहे गाने पर नाचने लग जाती है। दोनों ऐसे नाच रही है जैसे मंच पर नाच रही हो।

यहां तक तो फिर भी ठीक था लेकिन दूसरी तरफ ड्राइविंग कर रही दूसरी महिला भी उस महिला के साथ में नाचने लग जाती है। इस दौरान वह स्टीयरिंग व्हील को छोड़ देती है और दोनों चलती कार में नाचती हैं। खान की पीछे की सीट पर बैठकर कोई उनका यह वीडियो बना रहा होता है और इन्होंने जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो ये बहुत ही जल्दी वायरल हो गया।

दरअसल आपको बता दें कि @NishantJournali नाम की एक्स आईडी से इस वीडियो को शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि "ये खुद भी मरेंगी और दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल देंगी। इस SUV को NH9 पर चलाया गया, जो गाजियाबाद और दिल्ली को जोड़ देता है। वीडियो के वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को इस पर जांच करने के लिए भी कहा है।

17 जुलाई को इस वीडियो को शेयर किया गया था और अभी कुछ ही दिनों के अंदर इस पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। हालांकि लोग भी इस वीडियो को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि इन्होंने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी हुई है। हालांकि कुछ लोग कह रहे हैं कि लोग रील के नाम पर कुछ भी बना रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X