गांव की महिला ने अंग्रेजी रैप पर किया ऐसा ताबड़तोड़ डांस, वीडियो देख कंट्रोल नहीं कर पाएंगे अपनी हंसी

Women Powerful Dance Video Viral: डांस के दीवाने तो हर जगह ही हैं। कोई बड़े प्लेटफॉर्म पर डांस करता है तो कोई रियलिटी शो का हिस्सा बनता है, लेकिन इन दिनों कुछ ऐसी भी डांस के शौकीन हैं जिन्हें भले कोई प्लेटफॉर्म ना मिले, लेकिन वे अपना शौक सोशल मीडिया पर पूरा कर लेते हैं और उनकी ऑडियंस यानी कि व्यूअर्स भी जमकर रिएक्शन देते हैं। वहीं हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला का ताबड़तोड़ डांस देख आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि महिला का डांस सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। चलिए देखते हैं कि क्या खास है इस डांस वीडियो में...
महिला के डांस वीडियो ने मचाया धमाल
वायरल हो रहे महिला के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देसी अंदाज में महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। महिला साड़ी पहनकर Kushal Grumpy की रैप पैसा पर ऐसा धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है कि यूजर्स तो महिला का डांस देख हैरान रह गए हैं। बता दें कि महिला के एनर्जेटिक डांस ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर तो कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
बता दें कि महिला के इस वीडियो पर लाखों से व्यूज आए हुए हैं। बता दें इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा क्या बात है भाभी जी। तो वहीं दूसरे ने कहा इस वीडियो को देख हम लोग अभी भी सदमें में हैं। बता दें कि महिला की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर महिला के 621K फॉलोअर्स हैं। बता दें कि देसी अंदाज में महिला का ये नया अंदाज कुछ लोगों के बेहद पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications