VIRAL: लड़की ने हाईवे पर किया लॉलीपॉप लागेलू गाने पर डांस, वीडियो देख भड़क उठे लोग, बोले- सख्त कार्रवाई हो...

Woman dance on highway

Woman dance on highway on Bhojpuri song lollipop lagelu: आजकल लोगों में रील्स बनाने का खुमार चढ़ा है जवान हो या बच्चा हर कोई रील्स बनाना पसंद करता है। कोई घर पर डांस कर रील बनाकर डालता है तो कई अतरंगी डांस करता है। कुछ फनी वीडियो भी आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे देखकर लोग गुस्से से लाल हो जाते हैं।

हाईवे पर डांस करती नजर आई महिला
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला क्रॉप टॉप और जींस पहनकर भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर डांस कर रही है। अब आप सोचेंगे कि इसमें क्या बुराई है तो बता दें कि यह महिला अपने घर या किसी फंक्शन में नहीं बल्कि सिर्फ रील्स बनाने के लिए हाईवे पर डांस करती नजर आ रही है। महिला बीच हाईवे पर तड़कता भड़कता डांस करती दिख रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा महिला का डांस वीडियो
बता दें कि महिला का यह डांस वीडियो तेजी से वायरल तो हो रहा है, लेकिन इस वीडियो को जो भी देख रहा है महिला को जमकर ट्रोल कर रहा है। जी हां, इस वीडियो पर ट्रोलर्स की लंबी लाइन लग गई है। फिलहाल तो यह वीडियो किसी ने एक्स एकाउंट पर शेयर किया है। जिसपर कैप्शन लिखा है कि सरकार को ऐसा करने वालों के खिलाफ नियम बनाने चाहिए। इस वीडियो को देख यूजर्स ने भी जमकर लड़की पर नाराजगी जाहिर की।

वीडियो देख गुस्साए लोग
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेना चाहिए। तो वहीं दूसरे ने लिखा- हाईवे पर रील्स बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इन हरकतों की वजह से रो़ड एक्सीडेंट अधिक होते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X