बारात में महिला ने घूंघट ओढ़ DJ पर किया 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में' गाने पर डांस, देखते ही रह गए बाराती

woman dance video

Woman Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। कभी कोई बच्चा डांस करके दिल जीत लेता है तो कभी कोई बुजुर्ग अपने खास अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बना लेता है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला का डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बारात में गई है और डीजे पर ऐसा डांस करती है कि बाराती भी देखते रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर महिला का डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

महिला के डांस वीडियो ने मचाया धमाल
वायरल हो रहे महिला के इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग की साड़ी पहने महिला ने अपना चेहरा घूंघट से कवर कर रखा है। महिला मोस्ट पॉपुलर गाने परफ्यूम लगावे चुन्नी में पर बेधड़क डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के डांस को देखने के लिए बारातियों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल तो महिला का ये खुशमिजाज अंदाज और शानदार डांस व्यूअर्स को बेहद पंसद आ रहा है। इस वीडियो पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
महिला के इस डांस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है कम से कम आज भी वे लोग हैं जो अपनी खुशी के लिए डांस करते हैं ना की दूसरों को दिखना के लिए। तो वहीं एक यूजर ने कहा आपको और भी ऐसे वीडियो डालने चाहिए। बता दें कि कुछ लोग महिला की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे थे तो कुछ लोगों ने महिला को जमकर ट्रोल भी किया है। जहां एक ने डांस ना करने की सलाह दी है तो किसी ने वजन को लेकर कमेंट किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X