Instagram Viral Video: बहू पर चढ़ा हीरामंडी का खुमार, आंगन में बिब्बो जान की तरह मटकाती कमर तो मचा हंगामा

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते है। कई इंस्टाग्राम क्रिएटर्स सोशल मीडिया पर सितारों के मोस्ट पॉपुलर करेक्टर को रिक्रिएट करते हुए नजर आते हैं। इन दिनों तो सभी पर हीरामंडी का क्रेज है। कोई आलम बनकर एक बार देख लीजिए गाने पर डांस करता नजर आ रहा है तो कोई बिब्बो जान की तरह कमर लचकाता नजर आ रहा है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बहू घर के आंगन में हीरामंडी के गाने पर डांस करती नजर आ रही है।
बहू पर चढ़ा हीरामंडी का खुमार
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बहू कॉटन की साड़ी पहने घर के आंगन में झाडू लगाती है, लेकिन हीमामंडी देखने के बाद वह महिला बिब्बो जान की तरह कमर लचकाती हुई झाडू लगाती है। बाद में वह आंगन में ही डांस करना शुरू कर देती है। महिला के एक्सप्रेशन और महिला द्वारा रीक्रिएट किया गया ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर कंमेंट्स की लंबा लाइन लग गई है।
यूजर्स ने जमकर किए कमेंट
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आपके वीडियो तो बहुत ही क्रिएटिव होते हैं तो वहीं दूसरे ने लिखा-दीदी आप वास्तव में प्रतिभाशाली हैं, मुझे आपका कॉमेडी वीडियो बहुत पसंद आया, आपने इसे बहुत अच्छा बनाया, आप ऐसे ही वीडियो बनाते रहें। तो वहीं तीसरे ने लिखा सभी का यही हाल है भंसाली साहब ने सभी पर रंग बरसा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications