..................... Woman allegedly molested during shooting for Housefull 4, FIR registered - Hindi Filmibeat

हाउसफुल 4 के सेट पर महिला डांसर के साथ छेड़छाड़- अक्षय कुमार के कहने पर FIR दर्ज

गुरुवार की रात फिल्म हाउसफुल 4 के सेट पर शूटिंग के दौरान एक महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तुरंत ही मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है और पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो जिस समय यह घटना हुई.. हाउसफुल 4 की सेट पर अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख भी मौजूद थे।

धमाकेदार कलेक्शन- भारत के बाद चीन में भी रानी मुखर्जी सुपरहिट- 100 करोड़ पार

युवती ने बताया, मैं अपनी एक सहकर्मी के साथ बैठी थी। इतने में दो लोग पवन शेट्टी और सागर अपने 4 दोस्‍तों के साथ आये और मेरे सहयोगी के साथ धक्‍का-मुक्‍की करने लगे। उन्‍होंने धमकी भी दी। मैंने उन्‍हें रोकने की कोशिश की तो पवन शेट्टी ने मुझे धक्‍का दिया और मुझे गलत ढंग से छूने लगा। मैंने उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मैं जल्‍द से जल्‍द उन्‍हें सलाखों के पीछे देखना चाहती हूं।

Housefull 4

युवती ने बताया कि उस वक्त सेट पर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी मौजूद थे और अक्षय कुमार ने ही उन्हें सलाह दी कि इस मामले में पुलिस की मदद लेनी चाहिए। इस घटना के बाद.. कुछ घंटों के लिए हाउसफुल 4 की शूटिंग रोक दी गई।

पिछले कुछ दिनों से हाउसफुल 4 लगातार खबरों में बनी हुई है। पहले नाना पाटेकर की वजह से.. जिन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया गया है। दूसरे निर्देशक साजिद खान की वजह से। जिन पर कई महिलाओं ने यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साजिद खान पर लगे आरोप के बाद अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 की शूटिंग बंद कर दी थी।

लेकिन फिर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने साजिद खान के हाथों से निर्देशन ही बागडोर छीन ली। अब हाउसफुल 4 के डाइरेक्टर हैं फरहाद सामजी। फरहाद, अपने भाई साजिद सामजी के साथ हाउसफुल का तीसरा पार्ट डायरेक्ट कर चुके हैं।

हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सैनन और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में होंगे। जबकि बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X