इस हॉलीवुड एक्टर ने सरेआम कर दी थी ऐश्वर्या राय की बेइज्जती? बोले- आप खूबसूरत हो, लेकिन मेरी पत्नी जितनी नहींं

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हर तरफ बस उनकी ही बातें हो रही हैं। वह भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर। जी हां, ऐश्वर्या राय जब से अंबानी पार्टी में अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेले बैठी दिखीं तब से ही यह खबरें सुर्खियों में है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में कुछ खटपट चल रही है, लेकिन पिछले दिनों उनके तलाक की खबर भी काफी चर्चाओं में थी। दरअसल माना जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ग्रे डिवोर्स लेने जा रहे हैं।
जहां एक तरफ ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ चर्चाओं में बनी है वहीं दूसरी तरफ डेडपूल एंड वुल्वरीन के एक्टर ह्यू जैकमैन का ऐश्वर्या का अपनी पत्नी को लेकर तुलना करने वाला वाक्या सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल साल 2011 में ऐश्वर्या राय और ह्यू जैकमैन ने FICCI FRAMES FESTIVAL के लिए साथ में स्टेज शेयर किया था। उस समय हॉलीवुड एक्टर जैकमैन अपनी पत्नी (जो अब एक्स वाइफ हैं) के साथ भारत आए थे। इस खास मौके पर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने उनका स्वागत किया था। उन्होंने उनके सम्मान के लिए भगवान गणेश की मूर्ती भेंट की थी।
इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय को साड़ी पहना देख डेडपूल एंड वुल्वरीन के एक्टर ह्यू जैकमैन उनकी खूबसूरती में खो गए। जैकमैन ने ऐश्वर्या का धन्यवाद किया। बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें यह सम्मान सबसे खूबसूरत अभिनेत्री के हाथों से दिलवाया जाएगा। मुझे लगा कि वह मेरी पत्नी होंगी। ह्यू जैकमैन ने अपनी चतुराई से दोनों ही महिलाओं को खुश कर दिया क्योंकि ऐश्वर्या उनके सामने थीं और उस समय उनकी पत्नी पहली ही रो में बैठी हुई थीं।
लेकिन बाद में ह्यू जैकमैन ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तारीफ की, फिर उन्होंने यह भी कहा कि वह डेबोरा जितनी खूबसूरत नहीं हैं। बता दें कि ह्यू जैकमैन और ऐश्वर्या राय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











