Oooo:बिकनी बेब्स के साथ लियोनार्डो डी कैपरियो की पार्टी!
टाईटैनिक के जैक और रोमियो जूलियट के रोमियो बन के सब के दिलों पर राज करने वाले हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डी कैपरियो को हाल ही में कई बिकनी बेब्स के साथ पार्टी करते देखे गए। गौरतलब है कि हाल में वो एक नाइट क्लब से 20 लडकियों के साथ बाहर निकलते हुए देखे गए थे।

40 वर्षीय लियोनार्डो एक आर्ट शो "आर्ट बैसेल" में शामिल होने गए थे। उन्होंने रात नाइट क्लब में पार्टी करते हुए गुजारी और रविवार सुबह-सुबह नाइट क्लब से 20 ल़डकियों के साथ बाहर निकले। लियोनार्डो क्लब में अपनी तथाकथित प्रेमिका टोनी गार्न के बिना गए थे।
अब लियोनार्डो एक बार फिर सेंट बार्ट्स बीच पर बिकनी बेब्स के साथ पार्टी करते देखे गए। पर यहां भी उनकी गर्लफ्रेंड टोनी गार्न गायब थीं। टोनी अपने दोस्तों के साथ तुलुम में पार्टी कर रही हैं। वोल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट के ये कलाकार बीच पर पूरे मूड में दिखे और लड़कियों ने भी खूब इंजॉय किया। तो मन गया सभी का हैप्पी न्यू ईयर।


Click it and Unblock the Notifications











