300 करोड़ की जोड़ी है यह.. सलमान खान के धमाकेदार फिल्म की तैयारी!
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टयूबलाइट' की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मनाली में चल रही है, जहां से कई तस्वीरें हमारे सामने आई है। लेकिन इस ताजा तस्वीर का कोई तोड़ नहीं..
कोई शक नहीं कि फिल्म के लोकेशन काफी खूबसूरत हैं। फिल्म लद्दाख और मनाली में शूट की जा रही है। इससे पहले बजरंगी भाईजान ने भी कबीर खान ने कश्मीर की कुछ बेहद खूबसूरत दृश्य दर्शकों के सामने रखे थे। बहरहाल, ट्यूबलाइट में भी कुछ ऐसा ही दिखने वाला है।
''सलमान खान काफी मूडी हैं.. अभिषेक बच्चन मजेदार हैं....''

यहां आप देख सकते हैं किस तरह कबीर खान फिल्म एक्टर सलमान खान को सीन समझा रहे हैं।
कबीर खान ने ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर रिलीज की थी। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर रही है।
ये हैं फिल्म में सलमान खान की को- स्टार Zhu Zhu.. यह एक चीनी एक्ट्रेस हैं। Zhu Zhu एक अंतर्राष्टीय चेहरा हैं और कई फिल्में और टीवी सीरिज का हिस्सा रह चुकी हैं।
फिल्म की पूरी टीम और कास्ट लगभग 1 महीने तक लद्दाख में शूटिंग की। अब फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग मनाली में चल रही है।
कबीर खान और सलमान खान की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा।
फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर मनाली में हो रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कबीर खान की पिछली फिल्म की तरह ही ट्यूबलाइब भी human ड्रामा है।
ट्यूबलाइट में सोहेल खान भी अहम किरदार में दिखेंगे। यहां देंखे दोनों भाईयों को साथ साथ..


Click it and Unblock the Notifications





















