नवाजुद्दीन के साथ पिछले सात सालों से काम करना चाहता था: दिबाकर
बॉम्बे टॉकीज फिल्म के निर्देशक दिबाकर बैनर्जी का कहना है कि वो पिछले सात सालों से नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ काम करना चाहते थे। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला और इसलिए जब उन्हें बॉम्बे टॉकीज में अपनी स्टोरी के लिए एक्टर चुनने की बारी आई तो उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दिकी को अपनी फिल्म का ऑफर दिया। नवाजुद्दीन सिद्दिकी ही उनकी पहली और इकलौती च्वाइस थे। दिबाकर ने बॉम्बे टॉकीज फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार के बारे में पूछने पर जवाब दिया कि बॉम्बे टॉकीज फिल्म के हर एक सीन में रणबीर कपूर हैं और रणबीर कपूर के बिना ये फिल्म संभव ही नहीं थी।
दिबाकर बैनर्जी ने बॉम्बे टॉकीज फिल्म के बारे में बताते हुए ये भी कहा कि ये फिल्म काफी अलग तरह की फिल्म है। बॉम्बे टॉकीज फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स ने भी काम किया है। दिबाकर बैनर्जी ने कहा "नवाजुद्दीन सिद्दिकी ही मेरी इकलौती च्वाइस थे। ब्लैक फ्राइडे के बाद नवाजुद्दीन के साथ काम करने की कोशिश कर रहा हूं। मैंन उन्हें ओय लकी ओय में भी कास्ट करने की कोशिश की थी। मैं पिछले सात सालों से नवाजुद्दीन के साथ काम करने की कोशिश कर रहा हूं। इसलिए जब ये फिल्म मेरे हाथ में आई तो मैंने फैसला कर लिया कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन ही लीड रोल करेंगे।"
दिबाकर बैनर्जी ने आगे कहा मैंने नवाजु्द्दीन को कहा कि आपको मराठी बोलनी है, ये फिल्म बॉम्बे के बारे में है और ऐसा आपको किसी ने भी पहले नहीं देखा होगा। मेरी खुशकिस्मती थी कि नवाजुद्दीन ने ये फिल्म की और हमने एक साथ मिलकर काफी बेहतरीन फिल्म बनाई। दिबाकर बैनर्जी से पूछा गया कि आमिर खान को पुरानी फिल्मों के एक्टर्स जैसा गेटअप देने के पीछे क्या वजह है? इसपर दिबाकर ने कहा "आपको याद आये कि हमारा पुराना जो फिल्मी इतिहास है वो कितना रिच है और हम आज भी उससे जुड़ सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications