बिना 'डर्टी पिक्चर' के ही डर्टी हैं करीना कपूर
आज भले ही बॉलीवुड की जीरो साइज अभिनेत्री करीना कपूर कहें कि वो फिल्मी पर्दे पर विद्या बालन की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' जैसा किरदार प्ले नहीं कर सकती हैं क्योंकि उनके अंदर इतना साहस नहीं है लेकिन खुद करीना ने अपनी कई फिल्मों में 'डर्टी पिक्चर' से ज्यादा डर्टी काम किया है।
लिपलॉक हो या इंटिमेट सींस, बिकनी पहनना हो या फिर हॉट आयटम नंबर करना हो, करीना ने वो सब कुछ किया है जो कि आजकल की न्यूकमर करती हैं तो ऐसे में विद्या और विद्या के नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का नाम लेकर क्या खुद को विद्या से ज्यादा साफ सुथरा साबित करना चाहती हैं।
करीना ने अपना फिल्मी करियर जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से शुरू किया था। अपनी पहली ही फिल्म में करीना ने फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन के साथ इंटिमेट सीन दिया था। तो उसके बाद आयी उनकी फिल्में 'कभी खुशी कभी गम'.. और 'अशोका' में उन्होंने जमकर अंगप्रदर्शन किया। जहां रितिक के साथ वो 'कभी खुशी कभी गम' में वो आधे कपड़ो में नजर आयीं तो वहीं फिल्म 'अशोका' में उन्होंने अभिनेता शाहरूख संग काफी कामुक दृश्य दिये।
अगर आज करीना कहती हैं कि उन्होंने अपने करियर के शुरूआती दिनों में 'चमेली' जैसी ऑफबीट फिल्में की हैं तो आपको बता दें कि करीना ने फिल्म 'चमेली' में एक वैश्या का किरदार निभाया जिसके लिए उन्होंने लोकट ब्लाउज पहनकर कई जगह अश्लील संवाद बोले थे, वो संवाद ऐसे थे जिन्हें आप फैमिली संग सुन भी नहीं सकते हैं।
फिल्म 'ओमकारा' और 'जब वी मेट' से करीना ने नंबर वन का खिताब हासिल किया था लेकिन इसके लिए जहां उन्होंने फिल्म 'ओमकारा' में अजय देवगन के साथ इंटिमेट सीन दिये थे वहीं दूसरी ओर 'जब वी मेट' में उन्होंने शाहिद के साथ लंबा किसिंग सीन दिया था जिसे लोग आज भी नहीं भूले हैं।
आईये देखते हैं कि बिना डर्टी पिक्चर के कैसे हैं करीना हैं डर्टी...


Click it and Unblock the Notifications











