अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के नाम लिखी इमोशनल Note- चार फिल्मों का शानदार सफर

फिल्म ज़ीरो की रिलीज के साथ अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के नाम एक इमोशनल नोट लिखी है। इस नोट में अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्मी सफर का जिक्र किया है। अनुष्का ने शाहरुख खान को धन्यवाद करते हुए लिखा है कि 10 साल पहले मैंने आपके साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी और अब तक हम चार फिल्म साथ कर चुके हैं। You are the most giving actor that I have worked with.

बता दें, अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू शाहरुख खान के साथ किया था। इनकी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी सुपरहिट रही थी। इसके बाद शाहरुख और अनुष्का यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' और इम्तियाज अली की 'जब हैरी मेट सेजल' में भी साथ दिखे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। वहीं, अब आनंद एल राय की जीरो में भी दोनों सितारे अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने लिखा-जीरो मेरे लिए बेहद खास फिल्म है। मैंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की और एक कलाकार के तौर पर मेरी 10वीं सालगिरह पर इससे खूबसूरत तोहफा नहीं हो सकता कि हम चौथी फिल्म में साथ दिख रहे हैं। फिल्म जीरो में आनंद एल राय, हिमांशु और शाहरुख खान ने अपने शानदार और अविश्वसनीय काम से सपने देखने की हिम्मत की है।

फिल्म में मेरा किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए मैं आनंद एल राय का शुक्रिया करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा किया और मुझे पर्दे पर आफिया बनाया। मुझे अविश्वसनीय व्यक्ति पेश करने पर बहुत गर्व है। मुझे उम्मीद है कि आफिया जैसे और भी कई लोग इस दुनिया में होंगे।

मुझे यह कहते हुए काफी अच्छा लगा रहा है कि आप वह एक्टर हैं जिसके साथ मैंने सबसे ज्यादा काम किया है। यह भी अजीब है कि मैंने हमेशा आपके साथ ही सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार किए हैं। हमारा चार फिल्मों का सफर है। इस बीच मैंने अपने अंदर बहुत सारे बदलाव किए और आपने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। जीरो की सभी टीम को ढेर सारा प्यार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X