बॉलीवुड में महिला केंद्रित फिल्मों का बोलबाला

Bollywood Actress
बॉलीवुड फिल्मकारों को एक बार फिर महिला-केंद्रित फिल्में आकर्षित कर रही हैं। फिर चाहे वह प्रियंका चोपड़ा की 'सात खून माफ' हो, सोनम कपूर की 'एशा', करीना कपूर-काजोल की 'स्टेपमॉम' की रीमेक हो या रानी मुखर्जी-विद्या बालन अभिनीत 'नो वन किल्ड जेसिका' हो। बड़ा सवाल यह है कि क्या ये महिला केंद्रित फिल्में सफल रहेंगी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'सात खून माफ' रस्किन बांड की कहानी 'सुसानाज सेवन हज्बेंड्स' पर आधारित है।

क्लिक करें : सेहत की खबरें

प्रियंका कहती हैं, 'सात खून माफ' के विषय में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन यह निश्चित रूप से अनूठी फिल्म होगी। उन्होंने कहा कि यह भूमिका उनकी अब तक की कठिन भूमिकाओं में से एक है। सोनम अभिनीत 'एशा' जेन ऑस्टिन के उपन्यास 'एम्मा' पर आधारित है। यह फिल्म भी एक महिला किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है।

हॉलीवुड फिल्म 'स्टेपमॉम' की रीमेक भी दो महिलाओं की कहानी है। फिल्मकार करन जौहर यह रीमेक फिल्म बना रहे हैं। उनकी इस फिल्म में करीना कपूर, काजोल और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार होंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के निर्देशक हैं। मणि रत्नम की फिल्म 'रावण' में दो पुरुष कलाकार अभिषेक बच्चन और दक्षिण के अभिनेता विक्रम हैं लेकिन ये दोनों कलाकार ऐश्वर्या राय को फिल्म की हीरो बताते हैं।

क्लिक करें : लाइफस्टाइल की खबरें

अभिषेक कहते हैं, 'ऐश्वर्या 'रावण' की हीरो हैं।" यही बात विक्रम भी कहते हैं।राजकुमार गुप्ता की फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' 1999 में हुई मॉडल जेसिका लाल की हत्या पर आधारित फिल्म है। विद्या बालन और रानी मुखर्जी फिल्म में अभिनय कर रही हैं। अब तक महिला केंद्रित फिल्में बहुत कम बनी हैं और जो बनी हैं उनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X