BOX OFFICE: 'टोटल धमाल' के साथ अजय देवगन तोड़ेंगे ये धमाकेदार 'गोलमाल' रिकॉर्ड?
Recommended Video

अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म टोटल धमाल रिलीज हो चुकी है और तारीफें भी बटोर रही है। कई शहरों में शो हाउसफुल है। लिहाजा, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म धमाकेदार ओपनिंग देगी। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि क्या टोटल धमाल के जरीए अजय देवगन अपनी ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं। फिलहाल यह रिकॉर्ड सिंघम रिटर्न्स के पास है।
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी टोटल धमाल को फिलहाल अच्छी शुरुआत मिली है। फिल्म ने सुबह के शोज में अच्छी ऑक्यूपेंसी दिखाई है। वहीं, शाम के शोज में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। दर्शकों ने टोटल धमाल को पैसा वसूल फैमिली फिल्म बताया है। जाहिर है वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ेगी। साथ ही फिल्म को अजय देवगन की तगड़ी फैन फॉलोइंग का भी काफी फायदा मिलेगा।

देखना दिलचस्प होगा कि क्या टोटल धमाल ओपनिंग कलेक्शन के साथ गोलमाल अगेन और सिंघम रिटर्न्स को पीछे कर पाती है या नहीं! बहरहाल, यहां जानते हैं अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस हाल और कुछ रिकॉर्ड्स-

सबसे बड़ी फिल्म
अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है गोलमाल अगेन.. फिल्म ने 205.72 करोड़ की कमाई की थी।

सबसे बड़ी ओपनर
अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर है 2014 में आई सिंघम रिटर्न्स.. फिल्म ने 32 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

सबसे बड़ी सोलो हिट
बतौर सोलो हीरो अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट फिल्म है सिंघम रिटर्न्स। फिल्म ने 140.62 करोड़ का कलेक्शन किया था।

100 करोड़ क्लब
100 करोड़ क्लब में अब तक अजय देवगन की 8 फिल्में शामिल हैं। जबकि टोटल धमाल आठवीं फिल्म बन सकती है।

सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म
बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म- गोलमाल अगेन.. अजय देवगन के नाम है। यह आज तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्म है। टोटल धमाल यह रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

ब्लॉकबस्टर फिल्में
अजय देवगन ने अब तक 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में.. जबकि 5 सुपरहिट फिल्में दी हैं। उम्मीद है टोटल धमाल भी इस लिस्ट में शामिल होगी।


Click it and Unblock the Notifications