दिल थाम के बैठिए, इस फिल्म से होने वाली है काजोल की वापसी!

मुंबई। असल मायने में बॉलीवुड प्रेमियों के दिल में जगह बनाने वाली मशहूर अदाकारा काजोल देवगन सुनहरे पर्दे पर कमबैक करने वाली है। जी हां, काजोल के फैंस के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। काजोल ने अंतिम बार वर्ष 2010 में प्रदर्शित 'टुनपुर का सुपरहीरो' में अभिनय किया है। जिसके बाद से उनके फैंस लगभग हर साल उनके कमबैक की कयास लगा रहे थे।

kajol

लेकिन अब आपका इंतजार खत्म हुआ। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर काजोल अपने पति अजय देवगन के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले ऐसी खबर थी कि काजोल राम माधवनी की फिल्म में आने वाली हैं, जो पेनोजा नाम के एक अंग्रेजी टीवी सीरियल से प्रेरित है लेकिन बात नहीं बन सकी।

चर्चा है कि अजय देवगन ने मलयालम फिल्म 'हाउ ओल्ड आर यू' के राइट्स खरीद लिये हैं। इस फिल्म को अजय काजोल के लिए हिन्दी में बनाएंगे। काजोल को यह फिल्म पसंद आई है और वह बॉलीवुड में कमबैक को लेकर जोश से भरपूर हैं।

काजोल इन दिनों अपने दो बच्चों की परवरिश और पति की होम प्रोडक्शन कंपनी के कामकाज में व्यस्त रहती हैं। कई बार हमने काजोल की झलक इवेन्ट्स और एवार्ड शोज में भी देखी, लेकिन बड़े पर्दे पर काजोल को देखने का इंतजार हम सबको उत्साहित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X