'ROY' हुई हिट तो इस 'टॉप' एक्ट्रेस को रिप्लेस कर सकती हैं जैकलीन!
जैकलीन फर्नांडीज़ का कद और उनकी डिमांड दोनों ही इंडस्ट्री में तेज़ी से बढ़ रही है। हालांकि उन्हें ज़्यादा कोई जानता नहीं लेकिन सलमान खान की किक ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया तो सलमान खान की दोस्ती ने उन्हें इंडस्ट्री में सबका दोस्त बना दिया।
कुछ याद आया है। कुछ साल पहले ठीक ऐसा ही हुआ था कैटरीना कैफ के साथ जिन्होंने सलमान खान के साथ बेबी स्टेप्स लेते लेते अपना 'बेबी' रणबीर को बना लिया। लेकिन अगर इंडस्ट्री के खबरी की मानें तो जैकलीन जिस तेज़ी से इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही हैं उस लिहाज़ से वो बहुत ही जल्दी कैटरीना को रिप्लेस कर सकती है।
ALSO READ: फ्राईडे कुंडली:ROY हिट तो रणबीर, फ्लॉप तो अर्जुन की फिल्म!
दरअसल देखा जाए तो कैटरीना भी इस इंडस्ट्री की ग्लैमर डॉल हैं। उन्हें एक्टिंग जितनी सीखनी थी वो सीख चुकी और इससे ज़्यादा वो कर भी नहीं सकतीं शायद। उनके फिल्मी ग्राफ को भी देखा जाए तो उन्हें केवल फ्रेम को परफेक्ट बनाने के लिए या फिर डांस और ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया है। अक्षय कुमार की नमस्ते लंदन और राजनीति (थोड़ा बहुत) छोड़ दिया जाए तो कैट इंडस्ट्री की A LIST मगर बेबी डॉल एक्ट्रेस हैं।
ये सारी खूबियां जैकलीन में हैं प्लस वो फ्रेश हैं, अच्छी डांसर हैं और परदे पर ताज़गी के साथ दिख रही हैं। ऐसे में रॉय अगर हिट हो जाती है और उनका रणबीर के साथ रोमांस जो कि दर्शकों को पहले ही कैटरीना से ज़्यादा लुभा रहा है चल गया तो जैकलीन फर्नांडीज़ इंडस्ट्री की अगली कैटरीना कैफ हैं!


Click it and Unblock the Notifications












