'रागिनी एमएमएस 2' में सेक्सी नहीं डरावनी सन्नी लियोन
सन्नी लियोन ने बेहद ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है इसलिए उन्हें लगता है कि उनकी आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' भी काफी अच्छा बिजनेस करेगी।
सन्नी इस समय अपनी प्लॉप फिल्म जिस्म 2 की वजह से निराश नहीं बल्कि अपने आयटम नंबर की वजह से काफी उत्साहित हैं उन्हें लगता है कि उनके आयटम नंबर की तरह ही उनकी फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' भी सफलता का परचम लहरायेगी।
अपनी फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के बारे में बात करते हुए सन्नी लियोन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में वह अपने अभिनय से दर्शकों को डराने में समर्थ होंगी। 32 वर्षीया लियोन ने मंगलवार को टीवी कार्यक्रम 'एमटीवी वेब्ड' के सेट पर कहा, " मैं 'रागिनी एमएमएस 2' को लेकर बेहद उत्साहित हूं। जनवरी 2014 में फिल्म का प्रदर्शन करने के लिए हम एक साल से इस फिल्म की शूटिंग, प्रोमो और विभिन्न चीजों पर काम कर रहे हैं। पहली बार मैं सबको अपने आप से डराना चाहती हूं।"
गौरतलब है कि सन्नी लियोन की यह फिल्म आने से पहले ही काफी चर्चा में है। फिल्म के टीजर को मात्र 5 दिन में 30 लाख लोगों ने देखा है जिससे कि फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। उन्हें अब इस बात का पूरा यकीन है कि फिल्म भी सुपरहिट होगी।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications