कृष 3 इज वेरी डिफरेंट: रितिक रोशन
मालूम हो कि रितिक की इस फिल्म के लिए प्रयोग हुए सारे ग्राफिक्स औऱ इफेक्ट यहीं भारत में हुए शूट हुए हैं। यह पहली बार है कि एनीमेशन और ग्राफिक्स से सजी फिल्म का निर्माण भारत में हुआ है।
कृष 3 साल 2006 के बाद फिल्म कृष का सीक्वेल आ रहा है। फिल्म से इस बार भी काफी उम्मीदें हैं। इस बार भी आपको रितिक रोशन सुपरहीरो के रोल में दिखायी देंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी इंप्रेसिव है। फिल्म के ट्रेलर से साफ हो गया है फिल्म में गजब के इफेक्ट औऱ ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है। पहला लुक काफी अच्छा लग रहा है जिसके कारण लोगों की दिलचस्पी फिल्म के प्रति काफी बढ़ गयी है।
फिल्म में आपको रितिक रोशन ट्रिपल रोल में दिखायी देंगे तो वहीं एक बार पर्दे पर फिर से आपको रितिक-प्रियंका संग रोमांस करते दिखेंगे तो वहीं पहली बार कंगना रनाउत फिल्म में सुपरवोमेन के रोल में हैं। हालांकि काइट्स के समय कंगना ने राकेश रोशन पर फिल्म के सीन काटने पर नाराजगी दिखायी थी लेकिन इस बार वह काफी खुश हैंतो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे। यह फिल्म विवेक के करियर के लिए भी काफी अहम है। फिल्म के गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं देखते है कि फिल्म लोगों को पसंद आती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












