26 की हुई कैटरीना कैफ

सरकार, मैंने प्यार क्यूं किया, नमस्ते लंदन, रेस, वेलकम और राजनीति जैसी फिल्मों ने कैट को एक स्टार का दर्जा दिलवा दिया और आलम ये है कि कैट आज बॉलीवुड की टॉप टेन अभिनेत्रियों में से एक हैं। कैट वैसे तो रीयल लाइफ में सलमान खान की प्रेमिका के रूप में जानी जाती हैं लेकिन पर्दे पर उन्हें सबसे ज्यादा अक्षय कुमार के साथ पसंद किया गया है।
देखें : जिंदगी ...की तस्वीरें
वैसे कैटरीना कैफ इस बार अपना बर्थ डे इंडिया में नहीं बल्कि स्पेन में मनाएंगी। कैटरीना इन दिनों स्पेन में जोया अख्तर की आनेवाली फिल्म 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' की शूटिंग कर रही हैं इसलिए शूटिंग छोड़ कैटरीना इंडिया नहीं आ पाएंगी। स्पेन में भी कैट के लिए इस दिन को खास बनाने की पूरी तैयारी की गई है।
फिल्म 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा'में उनके को स्टार रितिक रोशन उनके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन करेंगे। चलिए कैटरीना हम तो यही चाहेंगे कि आप के लिए आज का दिन बेहद खास और यादगार हो। हम भी आपको जन्मदिन की बधाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications