टूटे दिल वाली बिपाशा ने कहा ..काश दुनिया में प्यार ज्यादा हो..
बॉलीवुड की सेक्सी हसीना बिपाशा बसु ने साजिद खान से नाराज होने के कारण अपनी फिल्म अपनी फिल्म 'हमशक्ल' के प्रचार में हिस्सा नहीं लिया और पिछले काफी समय से बिपाशा की कोई फिल्म बड़ी हिट नहीं हुई है बावजूद इसके बिपाशा निराशा नहीं हैं।
नौ साल के लंबे अरसे तक जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली बिपाशा की इच्छा दुनिया में प्यार और खुशी को देखना हैं। बिपाशा ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "काश दुनिया में प्यार ज्यादा हो और नफरत और गुस्सा कम हो। काश दुनिया में भौतिक वस्तुओं से ज्यादा वास्तविक खुशी हो।"
Exclusive: शादी अब्राहम की लेकिन लोग खोज रहें बिपाशा को
जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा टूटी नहीं बल्कि और मजबूत हो गईं और जॉन की तरह लाइफ में आगे बढ़ गई हैं इसलिए ही तो उन्होंने अपने हमसफर के रूप में हरमन बावैजा को चुना है जिनके साथ वो जल्द शादी कर लेंगी।
बिपाशा बसु को लंबे समय से सफलता नहीं मिली हैं इसलिए अब उन्होंने कुछ चुनौतीपूर्ण रोल करने के लिए कदम उठाया है। खबर है कि उनकी आने वाली फिल्म 'अलोन' में वो ऐसी जुड़वा बहनों का रोल निभा रही हैं जिनकी एक ही बॉडी है लेकिन सिर दो हैं। इसमें से एक बहन अच्छी हैं तो दूसरी बहन एक चुड़ैल की तरह बर्ताव कर रही है।
आईये डालते हैं बिपाशा के मादक हुस्न में एक नजर


Click it and Unblock the Notifications











