ग्रेसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
फिल्म लगान से चर्चित हुई अभिनेत्री ग्रेसी सिंह आज (20 जुलाई) 29 वर्ष की हो गई है। उन्हें दैट्स हिंदी की ओर से जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं!
ग्रेसी ने अपने करियर की शुरूआत टीवी धारावाहिक अमानत से की। उसके बाद फिल्म हम आपके दिल में रहते है में काजोल की छोटी बहन बनकर आई। फिल्म हु तु तु में ग्रेसी के निभाए गए शांति के किरदार ने उनकी झोली में लगान का रोल डाल दिया।
हिंदी फिल्मों के अलावा ग्रेसी ने दक्षिण की कई फिल्मों में काम किया है। फिलहाल उनकी हिंदी फिल्म देख भाई देख आने वाली है।
इसके अलावा ग्रेसी एक स्वयंसेवी संगठन सेव आर सोल्स फॉर अबोलिसिंग डावरी की निदेशक के पद पर काम कर रहीं है।
ग्रेसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए यहां क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications











