राष्ट्रीय पुरस्कार मुझे डराता है : परिनीति चोपड़ा

परिनीति ने एक बयान में कहा, "पहली फिल्म के लिए कई पुरस्कार जीतने के बाद मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 'इश्कजादे' के लिए पुरस्कार हासिल कर पाऊंगी। लेकिन मैंने जीत लिया। यह देश का सबसे बड़ा पुरस्कार है। वह भी मेरी पहली मुख्य भूमिका के लिए।"
परिनीति राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। उन्होंने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' के साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म की तीन सह अभिनेत्रियों में से एक भूमिका उनकी भी थी।
'इश्कजादे' में उन्होंने पहली बार अभिनेता बने अर्जुन कपूर के साथ काम किया था। प्रेम और त्रासदी पर आधारित इस फिल्म में परिनीति ने एक निडर लड़की की भूमिका निभाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











