भट्ट कैंप की ढंग की फिल्म में ही काम करूंगी: आलिया भट्ट
मालूम हो कि आलिया ने अपने पापा की फिल्म से करियर स्टार्ट ना करके करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से धमाके दार शुरूआत की है। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट ने प्रीति जिंटा की सफल फिल्म 'संघर्ष' में उनके बचपन का रोल निभाया था।
इससे पहले भी आलिया ने कहा था कि "मैं अपने पिता के निर्देशन में काम करना चाहती हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी दोबारा निर्देशन करेंगे।" हालांकि आलिया ने हंसते हुए कहा कि उनके पापा का भट्ट कैंप शायद उन्हें काम के लायक नहीं समझता, वो लोग दूसरे लोगों को लांच कर रहे हैं और पैसे कमा रहे हैं लेकिन मुझे नहीं। हो सकता है कि मेरी तरह उन्हें भी मेरे लिए सही फिल्म की तलाश हो।
फिलहाल आलिया मैडम इन दिनों इ्म्तियाजी अली निर्देशित फिल्म हाईवे को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें उनके किरदार का नाम वीरा है। फिल्म में उनके हीरो रणदीप हुड्डा हैं। फिल्म में दो गाने भी आलिया ने गाये हैं। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है। 'हाईवे' सिनेमाघरों में 21 फरवरी, 2014 को प्रदर्शित होगी।
आलिया भट्ट की हसीन तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications












