Virender Sehwag शादी के 20 साल बाद आरती को देंगे तलाक? सोशल मीडिया पर ऐसे दिया हिंट!

Virender Sehwag Divorce?: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को लेकर इस वक्त चर्चा है। कहा जा रहा है कि उनकी निजी जिंदगी में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है।
इसी के चलते शादी के करीब 20 साल के बाद वो कथित तौर पर अपनी पत्नी आरती अहलावत से तलाक ले रहे हैं। जैसे ही ये खबरें सामने आईं लोग हैरान हैं और किसी तरह की विवादों की खबरें ना सुनने को लेकर बातें कर रहे है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो किया है इसके बाद ये सारी बातें शुरु हुईं हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
2004 में शादी
वीरेंद्र सेहवाग और आरती अहलावत ने साल 2004 में एक दूसरे से शादी की थी। ये वो वक्त था जब सहवाग अपने पीक पर थे और इंडिया के लिए लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। काफी धूमधाम से हुई इस शादी की चर्चा हुई थी। हालांकि किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक ये शादी एक ऐसे मोड़ पर आकर खड़ी हो जाएगी। तलाक की चर्चाएं तो काफी तेज हैं लेकिन सेहवाग की तरफ से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
विश्व नागयक्षी मंदिर
वीरेंद्र सेहवाग हाल ही में पलक्कड़ के विश्व नागयक्षी मंदिर पहुंचे थे और उनकी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की गईं थीं। हालांकि इस दौरान भी उनके साथ उनकी पत्नी नहीं नजर आईं थीं। ना ही आरती साथ थीं और ना ही उन्होने सेहवाग की इन तस्वीरों पर किसी तरह का कोई रिएक्शन दिया है। इसके बाद लोगों को यकीन होने लगा है कि कुछ तो है जो सही नहीं चल रहा है। सेहवाग ने इस पोस्ट में अपनी पत्नी को लेकर कोई बात नहीं की थी। देखने वाली बात होगी कि क्या अपडेट सामने आती है।


Click it and Unblock the Notifications