Orry संग शादी के बंधन में बंधेंगी उर्वशी रौतेला ? लोग बोले- वाह शादी करने वाली पहली भारतीय महिला...

Will Urvashi Rautela marry Orry: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं कभी वह अपनी फिल्म डाकू महाराज की वजह से लाइमलाइट में आती हैं तो कभी अपने लव रिलेशनशिप को लेकर, लेकिन फिलहाल तो उर्वशी रौतेला अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
ऑरी के हैंडसम लुक पर आया उर्वशी रौतेला का दिल
उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने बेस्ट फ्रेंड ऑरी को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल उर्वशी रौतेला ने ऑरी की तस्वीरों पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है जिसके बाद से ऑरी और उर्वशी रौतेला की शादी की बातें उड़ने लगी हैं। दरअसल हाल ही में ऑरी आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में गए थे। जहां उन्होंने उन्होंने कुछ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऑरी लाल कुर्ता, सफेद पायजामी, वैलवेट जूती हाथ में फोन कैरी किए पोज देते नजर आ रहे हैं। ऑरी की इन तस्वीरों पर जमकर लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया उर्वशी रौतेला का कमेंट
जहां सोनम कपूर ने इमोजी बनाकर ऑरी की तारीफ की है। वहीं अन्य सितारों ने भी ऑरी के लुक्स को एप्रिशिएट किया है, लेकिन उर्वशी रौतेला के कमेंट ने सभी का ध्यान खीच लिया। दरअसल उर्वशी रौतेला कमेंट करती हुई लिखती हैं। 'आपकी शादी में शामिल होने का इंतजार नहीं कर पा रही'। वहीं इस कमेंट के रिप्लाई में ऑरी भी मजेदार कमेंट कर देते हैं। ऑरी उर्वशी रौतेला को रिप्लाई करते हैं 'हमारी'। बता दें कि दोनों का ये कमेंट सोशल मीडिया पर छा गया है।
नेटिज़न्स ने यूं किए कमेंट्स
नेटिज़न्स ने दोनों के इस कमेंट का स्क्रीनशॉर्ट ले लिया दोनों की चैट का यह स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। और इस कमेंट को देख लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हां डाकू महाराज की सफलता के बाद उर्वशी रौतेला करेंगी शादी। वहीं दूसरे ने लिखा- आदमी से शादी करने वाली पहली भारतीय महिला।


Click it and Unblock the Notifications
