तो ये हैं 'टाईगर जिंदा है' के विलेन.. सलमान खान से होगा टक्कर.. धमाकेदार!
अफवाहों की मानें तो सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है में ये एक्टर विलेन का किरदार निभाएंगे।
सलमान खान- कैटरीना कैफी की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' आजकल सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया में चल रही है, जहां से कई तस्वीरें हमारे सामने आ चुकी है। यहां फिल्म की कुछ धमाकेदार एक्शन सीन्स भी शूट होने वाली है, वहीं एक सीन में सलमान खान भेड़ियों का मुकाबला करते भी दिखेंगे।
''सलमान खान पृथ्वी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं....''
बहरहाल, ताजा खबर बताएं तो फिल्म के विलेन का नाम भी सामने आया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म में साउथ के हीरो सुदीप निगेटिव किरदार में दिखेंगे और सलमान खान से टक्कर लेते दिखेंगे। फिल्म में दोनों के बीच गजब के एक्शन सीन्स होंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सुदीप आईएसआई एजेंट का किरदार निभाएंगे, जो पाकिस्तान में रहता है। बता दें, इससे पहले सुदीप को रामगोपाल वर्मा की बॉलीवुड फिल्म 'फूंक' में देखा गया था। लिहाजा, अब सालों के बाद वे सलमान खान से टक्कर लेते दिखने वाले हैं।
यहां जानें टाईगर ज़िंदा है से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications