अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी, एक्शन और ईद- 'सूर्यवंशी' होगी अक्षय की पहली 300 करोड़ी फिल्म?
Recommended Video

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सूर्यवंशी की घोषणा हो चुकी है। अक्षय कुमार स्टारर यह धमाकेदार एक्शन फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली है। करण जौहर के प्रोडक्शन इस तले फिल्म में अक्षय एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के पोस्टर से ही जाहिर है फिल्म में काफी एक्शन देखने को मिलेगा। यहां अक्षय कुमार आतंकवाद के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।
यह पहली बार होगा जब सलमान खान की जगह ईद पर अक्षय कुमार की फिल्म आएगी। जी हां, 2009 में वांटेड से लेकर 2019 में भारत तक.. ईद सलमान की फिल्मों के लिए ही लॉक रहती है। बता दें, इस बीच सिर्फ साल 2013 ऐसा रहा है, जब ईद को किसी और स्टार ने हथियाया हो। 2013 में शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस ईद पर रिलीज हुई थी।

ईद पर रिलीज सलमान खान की ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। ऐसे में क्या उम्मीद की जा सकती है कि 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार की पहली 300 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है? जब एक ही फिल्म में रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, एक्शन और ईद रिलीज हो.. तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना बनता है।
यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications