मैं सोच रहा हूं, अक्षय कुमार के साथ ही SHIFT हो जाऊं....उनसे बढ़िया कोई नहीं!
Recommended Video

मुंबई में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ एक बार फिर अपनी अगली फिल्म प्रमोट करने के लिए पहुंचे हैं लेकिन वो केवल अक्षय कुमार के बारे में बात करते रह गए। दरअसल, पिछले साल जब स्मिथ भारत आए थे तो अक्षय ने उनके लिए डिनर पार्टी रखी।
विल स्मिथ की मानें तो उससे बेहतर खाना उन्होंने आज तक नहीं खाया। विल स्मिथ ने एक इंटरव्य में कहा कि मैं सोच रहा हूं कि अक्षय के साथ शिफ्ट हो जाऊं।

विल स्मिथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही अपनी फिल्म ब्राइट के प्रमोशन पर निकले हैं। वो चौथी बार भारत आए हैं और तीसरी बार मुंबई।
पिछली बार लोगों ने जब विल स्मिथ और अक्षय कुमार को एक साथ पार्टी करते देखा तो सब उन्हें एक साथ एक फिल्म में देखने के सपने सजाने लगे थे।
फिलहाल अक्षय पैडमैन के प्रमोशन में व्यस्त हैं और विल अपनी फिल्म ब्राइट के प्रमोशन में। देखते हैं, अक्षय इस बार, स्मिथ को चिकन टिक्का खिला पाते हैं या नहीं।
जानिए धीरे धीरे कैसे, हर किसी के फेवरिट बन चुके हैं, अक्षय कुमार -


Click it and Unblock the Notifications











