बॉक्स ऑफिस- अजय देवगन, सलमान, आमिर को पीछे कर पाएंगे 'सिंबा' रणवीर सिंह?

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा शुक्रवार को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या सिंबा के साथ रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम, सलमान खान की दबंग और आमिर खान की तलाश को पीछे कर पाएंगे या नहीं?

ट्रेड पंडितों की मानें तो सिंबा 18-20 करोड़ तक की ओपनिंग देने वाली है। वहीं फिल्म को न्यू ईयर पर रिलीज होने का फायदा भी मिलेगा। फिल्म का क्रेज देखकर कहा जा सकता है कि सिंबा 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

Simmba

सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लेकिन रणवीर सिंह से पहले भी बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ चुके हैं और सभी काफी पॉपुलर रहे हैं। लिहाजा अब यह देखना है कि रणवीर सिंह सबसे ज्यादा कमाई के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ पाते हैं या नहीं।

अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स ने 141 करोड़ का कलेक्शन किया है। सलमान खान की दबंग 2 ने 158.50 करोड़.. अक्षय कुमार की राउडी राथौड़ ने 131 करोड़.. जबकि आमिर खान की तलाश ने 93 करोड़ का बिजनेस किया था।

बहरहाल, यहां देंखे पुलिस के किरदार में कौन से स्टार्स आए हैं नजर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X