क्या रेप केस के आरोपी शाइनी, सेक्सुअल हरासमेंट के केस में फिर जाएंगे जेल?

सयाली भगत इन दिनों शाइनी के साथ एक हॉरर फिल्म घोस्ट में काम कर रही है। सयाली का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शाइनी ने मेरे साथ इस तरह की गंदी हरकत कई बार की है। जब से मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी हूं मेरी ज़िदगी नर्क बन गयी है।
यह सारी बातें एक फिल्मी मैग्जीन में छपी है। इसके बारे में सयाली ने कहा है कि मैने इतना नहीं कहा था लेकिन हां मैं शाइनी के इस व्यवहार से परेशान हूं। जैसे ही समय मिलता है वो मेरे पास आ जाते और मुझे छुने की कोशिश करते, जिसे मेरी फिल्म की पूरी टीम ने भी देखा है।
इ तना ही नहीं सयाली कहती है कि एक इंटीमेट सीन के शूट से पहले शाइनी उन्हें मेकअप रूम में ले गए थे, उन्होंने सयाली को कहा कि उनके हाथ वे अपने हाथों में लें। इतना ही नहीं उनकी आंखों में देखें और गरमाहट को महसूस करें। सयाली ने उनकी इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
मैग्जीन मे छपे सयाली के इस तरह के बयान के बाद अब शाइनी की पत्नी अनुपम उन पर दबाव डाल रही हैं कि वे बातों का तुरंत ही खंडन करें। शाइनी की इस तरह की हरकत से सयाली बहुत परेशान हैं और वह जल्द ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराने वाली है। अगर यह रिपोर्ट दर्ज हो जाती है तो शाइनी को एक बार फिर से जेल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











