टीवी पर शाहरूख को लगेगा ज़ोर का झटका, या हो जाएंगे पांचवी पास?

अब ये तो सबको पता है कि शाहरूख खान घर वापसी कर रहे हैं। अरे डरिए मत, कोई पॉलिटिक्स नहीं। घर यानि की टीवी। यूं तो वो किंग खान हैं....सुपरस्टार पर टीवी पर कभी भी उनका जादू नहीं चला है। हालांकि शाहरूख ने अपने करियर की शुरूआत छोटे परदे से ही की थी। फौजी और सर्कस जैसे सीरियल में आने के बाद उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला।

लेकिन उसी टीवी ने शाहरूख की वापसी को नकार दिया था। जब शाहरूख ने केबीसी में अमिताभ बच्चन की जगह लेने की कोशिश की तो दर्शकों को ना उनमें दिलचस्पी रही, ना ही गेम शो में। हालांकि शाहरूख पूरी कोशिश करते रहे पर केबीसी का वो सीज़न फ्लॉप रहा।

इसके बाद शाहरूख एक और गेम शो लेकर आए। क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं? यह शो अमरीका की एक सीरीज़ ARE YOU SMARTER THAN A FIFTH GRADER की कॉपी था। पर ये क्विज़ शो भी दर्शकों को रास नहीं आया। कम टीआरपी के चलते यह शो बंद कर दिया गया।

इसके बाद शाहरूख फिर एक अमरीकन सीरीज़ के देसी वर्जन ज़ोर का झटका होस्ट करते नज़र आए। एनडीटीवी इमैजिन के इस शो से तो इतना नुकसान हुआ कि चैनल ही बंद हो गया।

अब शाहरूख एक और नए चैनल &TV में के एक ब्रांड नए शो में नज़र आएंगे। हालांकि यह भी हमेशा की तरह गेम शो ही होगा। अब देखना है कि इस बार शाहरूख पांचवी पास से तेज़ निकलेंगे या फिर वो एक और चैनल को ज़ोर का झटका दे देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X