#300Crore का लगा सट्टा, 3 दिन में 100 करोड़ पार जाएगी दत्त बायोपिक!
रणबीर कपूर स्टारर दत्त बायोपिक का टीज़र कल रिलीज़ हो रहा है और लोगों को फिल्म से काफी ज़्यादा उम्मीदें हैं। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। और अब सबसे अहम सवाल है कि क्या दत्त बायोपिक, इस साल की बाहुबली बन पाएगी।
दरअसल, दत्त बायोपिक, आईपीएल सीज़न में रिलीज़ हो रही है। ज़्यादातर फिल्में, इस समय रिलीज़ डेट से कतराती हैं। और ये महीना हमेशा सूखा जाता है। लेकिन इसे बदला पिछले साल बाहुबली ने। जो आईपीएल सीज़न में आकर दनादन कमाई कर चली गई।

और अब माना जा रहा है कि रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक भी कुछ ऐसा ही कमाल करेगी। और बॉलीवुड का ये आईपीएल से डर दूर करने में कामयाब होगी।
दत्त टीज़र कल रिलीज़ हो रहा है। जानिए, लोगों को टीज़र से क्या क्या उम्मीदें हैं -


Click it and Unblock the Notifications











